भारत

रेस्टोरेंट, कैफ़े और फ़ूड शॉप के लिए QR कोड मेन्यू

मेज़ या काउंटर पर एक QR कोड रखिए। ग्राहक अपने फ़ोन के कैमरे से उसे स्कैन करता है और फ़ोटो, दाम तथा विवरण के साथ आपका पूरा मेन्यू उसके ब्राउज़र में खुल जाता है। कोई ऐप डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं — न आपको, न ग्राहक को।

३० दिन मुफ़्त शुरू कीजिए →

ग्राहक को क्या मिलता है

पहले व्यंजन दिखता है, फिर ऑर्डर होता है

हर व्यंजन के साथ उसकी फ़ोटो, दाम और वह किस चीज़ से बना है। ऊपर के प्लान में ग्राहक व्यंजन को 3D में घुमाकर देख सकता है, या AR में अपनी ही मेज़ पर रखकर उसका असली आकार देख सकता है। जो व्यंजन नया ग्राहक सिर्फ़ नाम पढ़कर छोड़ देता, सबसे ज़्यादा फ़ायदा वहीं होता है।

अपनी भाषा में पढ़ता है

हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी — तीनों एक ही मेन्यू में, और चुनाव ग्राहक का। बाहर से आया मेहमान जिसे थेपला और रोटला के बीच का फ़र्क़ नाम से समझ नहीं आता, वह भी देखकर ऑर्डर कर लेता है।

इंतज़ार के बिना ऑर्डर

मेज़ से ऑर्डर चालू कीजिए तो ग्राहक के फ़ोन से ऑर्डर मेज़ नंबर के साथ सीधे आपके काउंटर या रसोई की स्क्रीन पर आता है। बंद रखिए तो QR सिर्फ़ मेन्यू दिखाता है, और कुछ नहीं। पार्सल काउंटर के लिए अलग कोड, जिसमें मेज़ की जगह ग्राहक का नाम पूछा जाता है — क्योंकि पार्सल नाम से ही दिया जाता है।

आपको क्या मिलता है

दाम बदलिए तो सब मेज़ों पर एक साथ बदल जाता है। बीच में कोई व्यंजन ख़त्म हो जाए तो फ़ोन से एक टच में धुँधला कर दीजिए। दोपहर में आज का स्पेशल जोड़िए तो शाम से पहले मेन्यू में आ जाता है। छपवाने को कुछ नहीं है।

कौन सा व्यंजन लोग खोलकर देखते हैं और कितनी देर — यह सूची आपकी बिक्री की सूची से अलग होती है, और जहाँ दोनों अलग पड़ती हैं वहीं पता चलता है कि किस व्यंजन की फ़ोटो दोबारा खिंचवानी है।

स्टाफ़ की स्क्रीन अलग है — रसोई के लिए टिकट, वेटर के लिए मेज़ों की सूची, काउंटर के लिए फ़ोन और वॉक-इन ऑर्डर। हर एक को अपना ही काम दिखता है।

शुरू कैसे करें

  1. मेन्यू डालिए। टाइप कीजिए, या पूरा पुराना मेन्यू एक साथ पेस्ट कर दीजिए — वह ख़ुद व्यंजन और श्रेणियों में बँट जाएगा। फ़ोटो बाद में जोड़ी जा सकती हैं; फ़ोटो के बिना भी मेन्यू चलता है।
  2. QR कोड छपवाइए। हर मेज़ के लिए एक, और पार्सल हो तो काउंटर के लिए एक। हर मेज़ का कोड जानता है कि वह कौन सी मेज़ है, इसलिए ऑर्डर नाम के साथ ही आता है।
  3. एक शाम चलाकर देखिए। ट्रायल में सब कुछ चालू रहता है। भीड़ वाली एक शाम में चलाइए, फिर तय कीजिए।

दाम

हर प्लान में पूरा मेन्यू आता है — व्यंजनों की कोई सीमा नहीं, फ़ोटो, और हिंदी-गुजराती। ऊपर के प्लान में जो बढ़ता है वह यह है कि ग्राहक क्या कर सकता है: वेटर को बुलाना, व्यंजन को 3D और AR में देखना, मेज़ से ऑर्डर करना।

Starter ₹199/महीना
Standard ₹299/महीना
Premium ₹399/महीना
Restaurant ₹599/महीना

दाम एक रेस्टोरेंट के लिए, प्रति महीने। प्रति ऑर्डर कोई चार्ज नहीं और आपकी बिक्री पर कोई कमीशन नहीं। शुरुआत में ३० दिन मुफ़्त — कार्ड की ज़रूरत नहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ग्राहक को कोई ऐप डाउनलोड करनी पड़ती है?

नहीं। मेज़ पर रखा QR कोड ग्राहक अपने फ़ोन के कैमरे से स्कैन करता है और मेन्यू सीधे उसके ब्राउज़र में खुल जाता है। कुछ इंस्टॉल नहीं करना पड़ता, लॉगिन भी नहीं करना पड़ता।

मेन्यू हिंदी में दिखाया जा सकता है?

हाँ। हर व्यंजन का नाम, विवरण और दाम हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी — तीनों में रखा जा सकता है, और ग्राहक अपनी भाषा चुनता है। जो ख़ाना खाली छोड़ देंगे वह अंग्रेज़ी में दिखेगा, इसलिए आधा भरा मेन्यू भी ठीक चलता है।

दाम बदलना हो तो क्या करना होता है?

एक जगह बदलिए, सब मेज़ों पर बदल जाता है। न दोबारा छपाई, न पुराने दाम पर स्टिकर। मेज़ पर लगा QR कोड वही रहता है, इसलिए उसे कभी बदलवाना नहीं पड़ता।

कोई व्यंजन ख़त्म हो जाए तो?

फ़ोन से एक टच में "ख़त्म" कर दीजिए — मेन्यू में वह तुरंत धुँधला हो जाएगा। अब किसी ग्राहक को यह बताना नहीं पड़ेगा कि जो उसने अभी चुना वह बचा ही नहीं है।

मेज़ से ऑर्डर लिया जा सकता है?

आपकी मर्ज़ी। सिर्फ़ मेन्यू दिखाना है तो उतना ही। ऑर्डर चालू कीजिए तो ग्राहक का ऑर्डर मेज़ नंबर के साथ सीधे आपके काउंटर या रसोई की स्क्रीन पर आता है। पार्सल काउंटर के लिए अलग QR होता है, जिसमें मेज़ नंबर की जगह ग्राहक का नाम पूछा जाता है।

इसका ख़र्च कितना है?

हर प्लान ३० दिन मुफ़्त ट्रायल से शुरू होता है — कार्ड नहीं चाहिए, कोई बंधन नहीं। पैसे वाले प्लान ₹199 से ₹599 प्रति रेस्टोरेंट, प्रति महीने। प्रति ऑर्डर कोई चार्ज नहीं और आपकी बिक्री पर कोई कमीशन नहीं।

क्या यह कैफ़े, बेकरी या मिठाई की दुकान के लिए भी है?

हाँ — कैफ़े, बेकरी, मिठाई की दुकान, जूस और आइसक्रीम की दुकान, फ़ास्ट फ़ूड और ढाबे, सबके लिए। हर व्यंजन के साइज़, आधा-पूरा या वज़न (२५० ग्राम, ५०० ग्राम, १ किलो) अलग दाम के साथ रखे जा सकते हैं। यह एक मेन्यू है जो QR कोड या लिंक से खुलता है, ऑनलाइन स्टोर नहीं — डिलीवरी का पता या कूरियर इसमें नहीं है।

हम गुजरात में नहीं हैं — फिर भी चलेगा?

हाँ। पूरा सेटअप दूर से ही हो जाता है और इंस्टॉल करने को कुछ नहीं है, इसलिए रेस्टोरेंट भारत में कहीं भी हो, शुरू करने में उतना ही समय लगता है। आज MenuDekho के ज़्यादातर रेस्टोरेंट गुजरात में हैं और हमारी टीम वहीं से काम करती है — हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी, तीनों में।

एक शाम आज़मा कर देखिए

ट्रायल में हर सुविधा चालू रहती है। मेन्यू डालिए, कोड छपवाइए, और देखिए कि आपके अपने ग्राहक क्या करते हैं।

३० दिन मुफ़्त शुरू कीजिए →

आपकी दुकान किस तरह की है

हर तरह की जगह की अपनी दिक़्क़तें हैं, इसलिए उनके अपने पन्ने हैं (अंग्रेज़ी में): Cafes and Coffee Shops · Takeaway and Parcel Counters · Thali and Family Restaurants · Bakeries and Sweet Shops · Juice, Ice Cream and Cold Drink Shops · Fast Food and Pizza Shops · Dhabas and Highway Restaurants

आपका शहर

MenuDekho भारत में कहीं भी चलता है। नीचे के शहरों का अपना पन्ना है, क्योंकि आज MenuDekho के ज़्यादातर रेस्टोरेंट इन्हीं शहरों में हैं।